कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को दो साल में क्या बनाया, वो जनता को बताऊंगा, असम रवाना होने से पहले रमन ने कही ये बात

Ads

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को दो साल में क्या बनाया, वो जनता को बताऊंगा, असम रवाना होने से पहले रमन ने कही ये बात

  •  
  • Publish Date - March 22, 2021 / 12:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

रायपुर: असम, पश्चिम बंगाल, केरल सहित पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। चुनावी आगाज होने के साथ सिसासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ी हुई है। राजनीतिक दलों के नेता लगातार चुनावी क्षेत्रों का दौरा कर जनता को अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह असम रवाना हुए। असम दौरे पर रवाना होने से पहले उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की है।

Read More: दमोह उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने किया उम्मीदवार के नाम का ऐलान, अजय टंडन को उतारा चुनावी मैदान में

रमन सिंह ने कहा कि कल से दो दिनों तक असम में प्रचार करेंगे। 23 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस और आमसभा में शामिल होंगे और 24 मार्च को 3 जनसभा और रैली में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ के यथार्थ को बताने असम जा रहा हूं।

Read More: 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा: कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड, मनोज बाजपेयी को बेस्ट एक्टर का पुरस्कार

उन्होंने आगे कहा कि सवा 2 साल में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को क्या बनाया है, वो असम में बताऊंगा। असम को इस प्रकार के सरकार से बचाना जरूरी है। झूठ बोलकर भ्रम फैलाया जा रहा है, उसे दूर करने का काम मेरा है।

Read More: छत्तीसगढ़ : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला, देखें सूची

बता दें कि असम में विधानसभा चुनाव इस बार तीन चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को 11 जिलों के 47 विधानसभा क्षेत्रों में होगा। उम्मीदवारों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि नौ मार्च था और जबकि नामांकन पत्रों की जांच इसके अगले दिन की जाएगी। इस चरण में नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 12 मार्च था।

Read More: होली पर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने का किया ऐलान, देखें पूरी जानकारी