‘सुरक्षा कारणों’ से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

Ads

‘सुरक्षा कारणों’ से दिल्ली मेट्रो के चार स्टेशन बंद

  •  
  • Publish Date - July 22, 2026 / 11:28 AM IST,
    Updated On - July 22, 2026 / 11:28 AM IST

नयी दिल्ली, 22 जुलाई (भाषा) सुरक्षा कारणों से बुधवार सुबह मध्य दिल्ली में चार मेट्रो स्टेशन – जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय को बंद कर दिया गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी।

यह कदम जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के जारी विरोध प्रदर्शन के बीच उठाया गया है।

डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। राजीव चौक और केंद्रीय सचिवालय पर ‘इंटरचेंज’ (दूसरी लाइन की मेट्रो बदलने) की सुविधा उपलब्ध है।’’

परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के संसद तक मार्च के आह्वान पर हजारों लोगों के मध्य दिल्ली में पहुंचने के कारण सोमवार को भी कई मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए थे।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी