रमन सिंह का बड़ा बयान- मृतकों के परिजनो को संवेदना देने तक नहीं आया कोई कांग्रेस नेता, केंद्री की घटना की उच्चस्तरीय जांच हो

Ads

रमन सिंह का बड़ा बयान- मृतकों के परिजनो को संवेदना देने तक नहीं आया कोई कांग्रेस नेता, केंद्री की घटना की उच्चस्तरीय जांच हो

  •  
  • Publish Date - November 19, 2020 / 11:04 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:54 PM IST

रायपुर: राजधानी रायपुर से लगे केंद्री गांव में बीते दिनों एक ही परिवार के 5 लोगों ने खुदकुशी कर ली थी। सूचना मिलने से पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला था, जिसमें मृतकों ने आर्थिक तंगी का जिक्र किया था। वहीं, दूसरी ओर इस मामले की जांच के लिए गुरुवार को पूर्व सीएम रमन सिंह, ,धरमलाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी और पूर्व मंत्री चन्द्रशेखर साहू मृतक के गांव पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर पूर्व सीएम रमन सिंह ने मीडिया से बात करते हुए मामले की उच्चस्तरीय की मांग की है।

Read More: टिकाऊ VS बिकाऊ वाले बयान पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- जनता ने इसका जवाब कांग्रेस को दिया है… उपचुनाव जनता की जीत है

रमन सिंह ने कहा है कि मामले की न्यायायिक जांच की मांग करते हैं। हम यहां संवेदना व्यक्त करने आए हैं। उनके घर में बैठने आज तक कोई मंत्री नहीं आया, किसी ने सुध तक नहीं ली। हम राजनीति नहीं कर रहे हैं। 

Read More: 5 हजार करोड़ घोटाले के आरोपी पूर्व OSD समुद्र सिंह गिरफ्तार, 1 साल से था फरार

उन्होंने आगे कहा कि कमलेश साहू के परिजनों से मिलने आये थे। संवेदना व्यक्त करने का उद्देश्य था।  असाधारण हालात में हुई घटना है। आखिर क्या कारण थे कि निराशा इतनी बड़ी हो गई कि मां, पत्नी, बच्चों को मारकर मर गया। मृतक अपने पीछे कई रहस्य छोड़ गया है।  स्मार्ट कार्ड नहीं होने की वजह इलाज नहीं करा पाने की चलते से सी घटना के लिए मृतक बाध्य हुआ? क्या आर्थिक रूप से इतना जर्जर था कि ऐसा कदम उठाया? फांसी लगाने की तस्वीर भी संशय को जन्म देती है। सामान्य जांच से काम नहीं चलेगा।

Read More: सलमान खान ने खुद को किया आइसोलेट, ड्राइवर और 2 स्टाफ पाए गए हैं कोरोना संक्रमित

उन्होंने आगे कहा कि यहां मिलने के बाद ये धारणा आ रही है कि हम शासन से मांग करते हैं कि इसकी न्यायिक जांच कराई जाए। देश में ऐसी घटनाएं कम होती है। छत्तीसगढ़ का आदमी सीधा साधा होता है, गाय पर डंडा नहीं चलाता किसी की हत्या कैसे कर सकता है? इसमें किसी तरह की राजनीति नहीं है। घर में बैठने आज तक कोई मंत्री नहीं  आया, किसी कांग्रेसी नेता ने संवेदना व्यक्त नहीं की। परिजनों के आंसू पोछने कोई मंत्री आ जाता तो क्या बिगड़ जाता संवेदना तो ही देना था।

Read More: BJP का प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आरंभ, 10 विषयों पर 10 विशेषज्ञ दे रहे ट्रेनिंग, शाम को पहुंच सकते हैं सिंधिया