धरमजीत सिंह से मुलाकात के बाद रमन सिंह बोले- 3 नवंबर को सामने आएगा बैठक का परिणाम, बदला हुआ है मरवाही की जनता का मूड

धरमजीत सिंह से मुलाकात के बाद रमन सिंह बोले- 3 नवंबर को सामने आएगा बैठक का परिणाम, बदला हुआ है मरवाही की जनता का मूड

धरमजीत सिंह से मुलाकात के बाद रमन सिंह बोले- 3 नवंबर को सामने आएगा बैठक का परिणाम, बदला हुआ है मरवाही की जनता का मूड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: October 30, 2020 1:06 pm IST

बिलासपुर: गौरेला प्रवास के दौरान शुक्रवार को जेसीसीजे विधायक धरमजीत सिंह ने पूर्व सीएम रमन सिंह और भाजपा के आला नेताओं से मुलाकात की। इस दौरान धरमजीत सिंह ने बंद कमरे में रमन सिंह और भाजपा नेताओं के बीच मरवाही उपचुनाव को लेकर लंबी चर्चा हुई। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए धरमजीत सिंह ने इस मुलाकात को एक सौजन्य मुलाकात बताया है। जब​कि पूर्व सीएम रमन सिंह ने बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है।

Read More: देवी विसर्जन से लौट रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में 2 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

पूर्व सीएम रमन सिंह ने बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा है कि धरमजीत सिंह से लंबी चर्चा हुई, जिसका परिणाम 3 नवंबर को देखने को मिलेगा। इस बार मरवाही की जनता का मूड बदला हुआ है।

Read More: मंत्री कवासी लखमा का तंज, कहा- भाजपा में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले दो नेता, एक रमन तो दूसरा मोदी

बता दें कि आज ही मरवाही में जेसीसीजे को बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को जेसीसीजे 164 कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया है। सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व सीएम रमन सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

Read More: मंत्री चौबे बोले- पीएम का छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ रहा है भेदभाव पूर्ण रवैया, धान खरीदी को प्रभावित करना चाहती है केंद्र सरकार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"