पूर्व गृह मंत्री महेंद्र बौद्ध ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, टिकट कटने से थे नाराज

पूर्व गृह मंत्री महेंद्र बौद्ध ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, टिकट कटने से थे नाराज

पूर्व गृह मंत्री महेंद्र बौद्ध ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा, टिकट कटने से थे नाराज
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: September 18, 2020 3:26 pm IST

ग्वालियर: प्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। उपचुनाव के मद्देनजर अब राजनीतिक दलों के नेता सियासी मैदान में कूद चुके हैं। वहीं, दूसरी ओर आरोप-प्रत्यारोप और नेताओं के दल-बदल का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। इसी बीच खबर आ रही है कि पूर्व गृहमंत्री महेंद्र बौद्ध ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।

Read More: प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार, आज मिले 2552 नए मरीज, कुल मौतों का आंकड़ा 19 सौ के पार

मिली जानकारी के अनुसार भांडेर विधानसभा सीट से फूल सिंह बरैया को चुनावी मैदान में उतारने के पार्टी के फैसले से महेंद्र बौद्ध नाराज चल रहे थे। टि​कट काटे जाने के बाद महेंद्र बौद्ध ने बीते दिनों दिग्विजय सिंह के कार्यक्रम के दौरान अपनी नाराजगी भरे मंच पर जाहिर की थी। इसके बाद अब अटक​लें लगाई जा रही है कि वे वापस बसपा का दामन थाम सकते हैं। हालांकि अभी उन्होंने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया और न ही ऐसा कोई ​अधिकारिक ऐलान किया है।

Read More: निजी अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों में सीटी स्कैन लिए सरकार ने निर्धारित किया शुल्क, आदेश जारी

वहीं, दूसरी ओर उपचुनाव के मद्देनजर पूर्व सीएम कमलनाथ ग्वालियर चंबल के दो दिवसीय दौरे पर हैं। ग्वालियर प्रवास के दौरान वे आज शहर में कई जगहों पर रोड शो भी किया और देर शाम पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात भी की।

Read More: रायपुर में 22 सितंबर से लगाया जा सकता है लॉकडाउन, जानिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"