पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने बोला हमला, कहा- सिंधिया अब दो कौड़ी के कार्यकर्ताओं को लगा रहे फोन..
पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने बोला हमला, कहा- सिंधिया अब दो कौड़ी के कार्यकर्ताओं को लगा रहे फोन..
डबरा। मध्यप्रदेश में उपचुनाव की सुगबुगाह के चलते राजनीति गरमा गई। एक के बाद एक पार्टी के नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में अब पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव ने बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया पर हमला बोला है।
Read More News: घंटों से नदी में तैर रही थी बॉडी ! पानी से बाहर निकाला तो उठकर बैठ गई बुजुर्ग
यादव ने कहा कि सिंधिया अब दो कौड़ी के कार्यकर्ताओं को फोन लगा रहे हैं। उनकी अब यही हैसियत बची है। अब उनको पता लगेगा कि कैसे अपनों को टिकट दिलाते हैं।
Read More News: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोरोना के खिलाफ प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ, रिकवरी रेट बढ़ने पर
इस दौरान लाखन यादव ने ग्वालियर- चंबल में बीजेपी के डैमेज कंट्रोल को लेकर कहा कि बीजेपी में अब बड़े-बड़े विस्फोट होंगे। वहीं पूर्व मंत्री इमरती देवी पर भी निशाना साधा है। कहा कि ग्वालियर की जनता धोखेबाजों से दूर रहकर मतदान करेगी। इमरती अब 57 हजार जीतेंगी नही हरेंगी।
Read More News: चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस हो जाती है खामोश : गृहमंत्री, अनलॉक में बढ़ते

Facebook


