भोपाल। सिंधिया खेमे के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कांग्रेस पर उनके खिलाफ षढयंत्र रचने का आरोप लगाया है। प्रभुराम चैधरी ने कहा है कि कांग्रेस ने ट्वीट कर उन पर अतिथि शिक्षकों को बारह महीने सेवाकाल देने की फाइल रोकने का आरोप लगाया है।
Read More News:रेड लाइट एरिया में मिले 8 कोरोना संक्रमित मरीज, प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 153 नए
जबकि कांग्रेस सरकार ने इस तरह का कोई प्रस्ताव ही तैयार नहीं किया था। बदनाम करने के लिए कांग्रेस ने ये हरकत की है। प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि उनके साथ क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा है। इससे बौखलाने के कारण ही इस तरह के झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।
Read More News:देश मेें बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,535 नए मामले सामने आए, 146 ने तोड़ा दम, संक्रमितों का
वहीं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के बयान पर पलटवार करते हुए प्रभुराम चौधरी ने कहा कि सिंधिया जी किसी की पोस्टिंग/तबादले नहीं कराते थे। यदि सरकार ने ही कभी राय ली हो तो वो बात अलग है। बता दें कि पटेल ने सिंधिया की पर अधिकारियों के तबादले का आरोप लगाया था। पटेल ने कहा था कि कांग्रेस सरकार में थे जब सिंधिया अपने पसंद से पोस्टिंग कराते थे।
Read More News: तुगलकाबाद में भीषण आग से हजारों झुग्गियां जलकर खाक, दमकल ने आग पर पाया काबू