RailTel Share Price: इस नवरत्न कंपनी की खुली किस्मत, यूपी पुलिस के बाद हरियाणा ने भी दे दिया करोड़ों का ऑर्डर! अब निवेशक होंगे मालामाल!

Ads

RailTel Share Price: सरकारी नवरत्न कंपनी RailTel Corporation of India को कुछ ही दिनों में दो बड़े वर्क ऑर्डर मिले हैं। टेलीकॉम और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र से जुड़े इन ऑर्डर्स के बाद निवेशकों की दिलचस्पी फिर बढ़ गई है। (NSE: RAILTEL, BSE: 543265)

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 05:08 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 05:14 PM IST

(RailTel Share Price/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • RailTel को कुछ ही दिनों में दो बड़े वर्क ऑर्डर मिले।
  • कुल ऑर्डर वैल्यू ₹120 करोड़ से अधिक है।
  • कंपनी भारत सरकार की नवरत्न PSU है।

नई दिल्ली: RailTel Share Price: सरकारी टेलीकॉम कंपनी और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (RailTel Corporation of India) इन दिनों फिर सुर्खियों में है। नवरत्न दर्जा प्राप्त इस कंपनी को कुछ ही दिनों के भीतर दो बड़े वर्क ऑर्डर मिले बहैं। इन ऑर्डर्स के बाद निवेशकों की नजरें एक बार फिर इस स्टॉक पर टिक गई है और बाजार में इसे लेकर नई हलचल देखी जा रही है।

हरियाणा और यूपी से मिले बड़े प्रोजेक्ट

रेलटेल को हरियाणा रेल अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड से लगभग 82.04 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इससे पहले कंपनी को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड से करीब 41.32 करोड़ रुपये का एक और प्रोजेक्ट मिला था। लगातार मिल रहे इन बड़े ऑर्डर्स से कंपनी के बिजनेस ग्रोथ की उम्मीदें और मजबूत हो गई हैं।

क्या है रेलटेल का मुख्य कारोबार?

रेलटेल की स्थापना वर्ष 2000 में हुई थी और यह भारत सरकार की नवरत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। इसका मुख्य काम रेलवे के लिए आधुनिक टेलीकॉम और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। कंपनी का ऑप्टिक फाइबर नेटवर्क देश के 6,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों तक फैला हुआ है। इसके अलावा इसकी ब्रॉडबैंड सेवा ‘RailWire’ देश के लाखों ग्राहकों तक इंटरनेट सुविधा पहुंचाती है।

Railtel Corporation of India Ltd – शेयर अपडेट (8 जून 2026)

पैरामीटर विवरण
कंपनी नाम Railtel Corporation of India Ltd
शेयर कीमत (Close) ₹ 303.80
आज का बदलाव −₹9.45 (−3.02%)
समय 8 जून, 3:30 PM IST
ओपन ₹ 308.70
हाई ₹ 311.65
लो ₹ 302.05
मार्केट कैप ₹9.74K करोड़
P/E रेशियो 28.16
52-वीक हाई ₹ 478.95
52-वीक लो ₹ 245.00
डिविडेंड उपलब्ध नहीं
तिमाही डिविडेंड अमाउंट उपलब्ध नहीं

शेयर बाजार में प्रदर्शन

रेलटेल के शेयर की मौजूदा कीमत करीब 303.80 रुपये के आसपास है और इसका मार्केट कैप लगभग 9,740 करोड़ रुपये है। पिछले एक साल में शेयर में लगभग 33% की गिरावट दर्ज की गई है हालांकि लंबे समय में इसने अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले पांच वर्षों में इस स्टॉक ने लगभग 100% से ज्यादा का रिटर्न दिया है। जिससे यह लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए आकर्षक रहा है। लगातार मिल रहे नए प्रोजेक्ट्स से उम्मीद की जा रही है कि कंपनी के रेवेन्यू और बिजनेस ग्रोथ में सुधार होगा। निवेशक मान रहे हैं कि मजबूत ऑर्डर बुक आने वाले समय में शेयर को सपोर्ट दे सकती है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

RailTel को कौन-कौन से ऑर्डर मिले हैं?

हरियाणा से ₹82.04 करोड़ और यूपी पुलिस से ₹41.32 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

RailTel क्या काम करती है?

यह रेलवे के लिए टेलीकॉम और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाएं प्रदान करती है।

क्या RailTel सरकारी कंपनी है?

हाँ, यह भारत सरकार की नवरत्न PSU कंपनी है।

क्या इन ऑर्डर्स से कंपनी को फायदा होगा?

हाँ, इससे कंपनी की ऑर्डर बुक और रेवेन्यू ग्रोथ मजबूत होने की उम्मीद है।