Amarnath Yatra 2026 News / Image Source : X
Amarnath Yatra 2026: श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने सोमवार को कहा कि आगामी अमरनाथ यात्रा के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और इस बार श्रद्धालुओं को पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर सुविधाएं एवं सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि 57 दिन तक चलने वाली यह वार्षिक तीर्थयात्रा सुगम और आरामदायक होगी। यह यात्रा तीन जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन संपन्न होगी।
मुख्य सचिव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘सभी आवश्यक प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाएं की जा रही हैं और यात्रा शुरू होने से पहले इन्हें पूरी तरह से अंतिम रूप दे दिया जाएगा।’’ (Amarnath Yatra 2026) उन्होंने बताया कि बिजली, पानी, आवास, परिवहन, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी सभी व्यवस्थाओं पर काम चल रहा है ताकि यात्रा सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
Amarnath Yatra 2026: डुल्लू ने कहा कि इस वर्ष श्रद्धालुओं को पिछले वर्ष की तुलना में बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए जा रहे हैं। (Amarnath Yatra 2026) उन्होंने कहा, ‘‘मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि तीर्थयात्रियों के लिए पूरी व्यवस्था की जाएगी और उनकी यात्रा का अनुभव अत्यंत सुखद होगा।’’
इन्हे भी पढ़ें:-