तबीयत बिगड़ने के बाद अमित जोगी को गौरेला अस्पताल में कराया गया भर्ती, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

तबीयत बिगड़ने के बाद अमित जोगी को गौरेला अस्पताल में कराया गया भर्ती, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

तबीयत बिगड़ने के बाद अमित जोगी को गौरेला अस्पताल में कराया गया भर्ती, सांस लेने में हो रही थी दिक्कत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: September 4, 2019 5:50 pm IST

पेंड्रा: नागरिकता छिपाने के आरोप में न्यायिक हिरासत में गौरेला जेल में बंद अमित जोगी की बुधवार शाम ​त​बीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गौरेला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जोगी को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वहीं, जेल डॉक्टर ने एआई मिंज ने अमित जोगी को मिर्गी होने की बात की पुष्टि की है।

Read More: शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित होंगे प्रदेश के 48 शिक्षक, 08 विद्यालयों को भी मिलेगा सम्मान

बता दें कि बुधवार रात जेल पहुंचने के कुछ देर बाद ही अमित जोगी की तबीयत बिगड़ गई थी। जोगी को सांस लेने में तकलीफ होने की जानकारी मिलने के बाद उप जेल के प्रभारी चिकित्सक डॉ एआई मिंज ने जोगी का स्वास्थ्य चेकअप किया। इस दौरान डॉ मिंज ने अमित जोगी को ​मिर्गी होने की भी बात कही है।

Read More: भाजपा ने जारी की दंतेवाड़ा उप चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची, मोदी, शाह, राजनाथ सहित ये 40 नेता करेंगे प्रचार

बता दें कि गौरतलब है कि गौरेला एडीजे कोर्ट ने बुधवार को अमित जोगी की जमानक याचिका खारिज कर दी है। जमान​त याचिका खारीज करने के संबंध में कोर्ट ने कहा है कि 2013 के निर्वाचन में जन्म और नागरिकता के दस्तावेज के उपयोग का मामला विवेचनाधीन है। इस अधार पर कोर्ट ने अमित जोगी को जमानत देने से इनकार कर दिया है।

Read More: पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का बड़ा बयान, कहा- उमंग सिंघार भाजपा के दलाल हैं जो कांग्रेस में उठा रहे हैं उनकी बात

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/SMZmTOwUYzo” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"