रायपुर, छत्तीसगढ़। जिला प्रशासन ने लाॅकडाउन में थोड़ी राहत दी है। फल, सब्जी सहित अन्य दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। लेकिन इस छूट में भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
Read More News: कैसे हुई 863 रेमडेसिविर इंजेक्शन की चोरी? पता लगाने में नकाम पुलिस और अस्पताल प्रबंधन
आलम ऐसा है कि शहर के फल, सब्जी बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ रही है। राजधानी रायपुर में कई जगहों में आज सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है।
Read More News: हम हैं न क्यों टेंशन लेते हो…रेमडेसिवीर दिला देंगे…बस कुछ पैसे एक्सट्रा लगेगा, 47 हजार लेकर युवाओं ने थमा दिया नकली इंजेक्शन
इधर लालपुर के फल बाजार में भी सुबह 6 बजे लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद बाजार को सील कर दिया। दरअसल थोक बाजार में स्ट्रीट वेंडर्स फल लेने पहुंच रहे थे।
Read More News: बंद कर दो कोरोना मरीजों को अटेंड करना या अपनी गारंटी पर भेज दो घर…डॉक्टरों की समस्या सुनकर मंत्रीजी ने दी नसीहत