कुत्ते की मौत के गम में 19 साल की युवती ने कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे मेरे ‘बाबू’ के सा​थ दफनाना

कुत्ते की मौत के गम में 19 साल की युवती ने कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे मेरे 'बाबू' के सा​थ दफनाना

कुत्ते की मौत के गम में 19 साल की युवती ने कर ली खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- मुझे मेरे ‘बाबू’ के सा​थ दफनाना
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: November 21, 2020 2:16 pm IST

रायगढ़: जिले में अपने पालतू कुत्ते की मौत के सदमे में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली। वहीं उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने लिखा है कि उसके शव को पालतू कुत्ते की लाश के साथ ही दफनाया जाए। हैरान कर देने वाली ये खबर रायगढ़ जिले के गोरखा गांव की है। घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं।

Read More: कल केरल जाएंगे सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस महासचिव KC वेणुगोपाल की माता की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में होंगे शामिल

बता दें कि गोरखा गांव में रहने वाले दिलीप सिंह ने अपने घर में लेब्राडोर प्रजाति का कुत्ता पाला था, जिसे घर के लोग बाबू कह कर पुकारते थे। दिलीप सिंह की बेटी प्रियांसी सिंह को भी बाबू से बेहद लगाव था। परिजनों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से उनके कुत्ते की तबियत खराब थी। घर वाले उसका डॉक्टर के पास इलाज करा रहे थे। दो दिन पहले रात में कुत्ते की अचानक मौत हो गई।

Read More: मंत्री शिव डहरिया ने किया पांच लाख रुपए की लागत से निर्मित छठ घाट का लोकार्पण, व्रतियों को दी की शुभकामनाएं

पालतू कुत्ते की मौत के बाद घर के लोग दुखी थे। 19 साल की प्रियांशी भी घटना से काफी दुखी थी। शुक्रवार को जब घर वाले कुत्ते को दफनाने जा रहे थे। तो घर की छत पर प्रियांशी का शव फंदे पर लटकता मिला, जिसके बाद घर में मातम पसर गया। वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।

Read More: सांसद सिंधिया का पुतला दहन और चक्का जाम करने का मामला, तीन थानों में सैकड़ों कांग्रेसियों के खिलाफ मामला दर्ज


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"