15 नवंबर तक बंद रहेंगे प्रदेश की पहली से आठवीं तक के सरकारी स्कूल, निर्देश जारी
15 नवंबर तक बंद रहेंगे प्रदेश की पहली से आठवीं तक के सरकारी स्कूल, निर्देश जारी
भोपाल: नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है कि प्रदेश के समस्त स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएं 15 नवंबर, 2020 तक पूर्णत: बंद रहेंगी।
वहीं, कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे। नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होगा एवं ऑनलाईन पठन-पाठन की गतिविधियाँ पूर्व की तरह जारी रहेंगी। सभी स्कूलों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी एसओपी/गाईड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।

Facebook


