गुटखा व्यापारियों के ठिकानों पर GST की दबिश, करोड़ों रुपए की कर चोरी का खुलासा

गुटखा व्यापारियों के ठिकानों पर GST की दबिश, करोड़ों रुपए की कर चोरी का खुलासा

गुटखा व्यापारियों के ठिकानों पर GST की दबिश, करोड़ों रुपए की कर चोरी का खुलासा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: January 26, 2020 3:41 am IST

रायपुर: स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि विभाग की ओर छत्तीसगढ़ में गुड़ाखू और हुक्का बार बंद करने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए हैं। वहीं, दूसरी ओर गुटखा व्यापारियों के खिलाफ जीएसटी की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को जीएसटी की टीम ने छत्तीसगढ़ के दो बड़े शहरों में गुटखा व्यापारियों के ठिकानों पर दबिश दी है।

Read More: छत्तीसगढ़ विधानसभा में विस सचिव सीएस गंगराडे ने किया ध्वजारोहण

मिली जानकार के अनुसार स्टेट जीएसटी की टीम ने शनिवार पूरे प्रदेश में एकसाथ जीएसटी की अलग-अलग टीम ने छापेमारी की है। जिसमें बिलासपुर में 30 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारियों की तीन टीमों ने शहर के इंडस्ट्रियल एरिया में संचालित गुटखा फर्म केपी सुगन्ध, केपी पान और जय बाबा ट्रेडर्स में छापा मारा। शुरुआती जांच में ही इन फर्मों में बड़े जीएसटी चोरी का खुलासा हुआ है। जिनमें केपी सुगंध से 1 करोड़ 20 लाख और केपी पान से चार करोड़ 80 लाख की वसूली की गयी है। वहीं जयबाबा ट्रेडर्स से दस्तावेज और हार्डडिस्क जब्त किये गए हैं। जीएसटी के टीम की कार्रवाई अभी भी जारी है। जांच के बाद आगे भी मामले में बड़े कर चोरी का खुलासा हो सकता है।

Read More: छत्तीसगढ़ के इकलौते पुलिस अधिकारी लक्ष्मण केवट को चौथी बार नवाजा जाएगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से, 100 से अधिक नक्सलियों को कर चुके हैं ढेर

वहीं, दूसरी ओर दुर्ग में जीएसटी की टीम ने दिलीप तम्बाखू और राठी टोबैको पर दबिश दी है। इस दौरान राठी टबैको से 10 लाख और दिलीप तंबाखू से 12 लाख का सिक्योरिटी चेक लिया गया है। बताया जा रहा है कि जीएसटी अधिकारियों ने दो अलग—अलग टीम बनाकर कारोबारियों के ठिकानों में दबिश दी है।

Read More: गणतंत्र दिवस पर आजादी का जश्न! पुलिस ने दो नाबालिगों को आजाद कराया नक्सलियों के चंगुल से


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"