भोपाल। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लॉकडाउन की घोषणा की है। इसे लेकर कांग्रेस नेताओं के बयान सामने आने के बाद आज इस पर मंत्री ने बेबाक अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।
Read More News: ट्विटर पर फूटा दिग्विजय सिंह का गुस्सा, बोले- मेरे ट्वीट को संवेदनशील सामग्री बताकर रोक रहा
मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना चक्र तोड़ने के लिए लॉक डाउन लगाना पढ़ता है। हमने प्रदेश के कई जगह लॉक डाउन लगाकर स्थिति को कंट्रोल किया है। हमारी सभी से पार्थना है सब लॉक डाउन में सहयोग करें। वहीं सभी से प्रार्थना करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि सब लॉकडाउन में सहयोग करें। लॉकडाउन में भोपाल में आने और जाने के लिए ई पास बनेंगे। आगे कहा कि मेरी सभी बहनों से निवेदन है कि वे इस बार ई रखी बनाए।
Read More News: केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को जारी की GST कंपनसेशन की राशि, मंत्री सिंहदेव बोले- मई-जून की राशि अभी भी बकाया
वहीं लॉकडाउन को लेकर कांग्रेस नेताओं द्वारा सवाल उठाए जाने पर मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के जो नेता लॉकडाउन पर सावल उठा रहे हैं वो गारंटी दें कि वो कोरोना रोक लेंगे। हम लॉकडाउन हटा देंगे। वहीं कांग्रेस विधायकों के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि खेल की शुरुआत कांग्रेस ने की थी खत्म बीजेपी करेगी। दल बदल के जरिए ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रभाव को कम करने के सवाल पर कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान दोनों एक ही है। इसका गलत मतलब न निकाले।
Read More News: रायपुर के पॉश इलाके में पुलिस की दबिश, संदिग्ध अवस्था में मिले 5 लड़के और 4 लड़कियां