जिला प्रशासन ने दी शादी समारोह की अनुमति, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने दी शादी समारोह की अनुमति, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई

जिला प्रशासन ने दी शादी समारोह की अनुमति, लेकिन नियमों का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: April 25, 2020 5:57 pm IST

ग्वालियर: लॉक डाउन के बीच ग्वालियर जिला प्रशासन की ओर से शादी समारोह की अनुमति देने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने शादी समारोह में वर- वधु पक्ष से सिर्फ चार-चार लोग शामिल होने की अनुमति दी है। वहीं, एक वाहन में ड्राइवर के अतिरिक्त दो व्यक्तियों की ही अनुमति दी गई है, साथ ही दोनों पक्षों को सोशल डिस्टेंसिंग और निर्देशों का पालन करने का भी निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश में यह भी कहा गया है कि अगर नियमों और निर्देशों का उल्लंघन किया गया तो सीधे कार्रवाई की जाएगी।

Read More: पेट्रोलिंग कर रहे आरक्षक पर निगरानीशुदा बदमाश ने किया चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

गौरतलब है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया है। हालात को देखते हुए सरकार ने सभी जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, इस दौरान सरकार ने शादी समारोह, धार्मिक आयोजन सहित सभी सभाओं और कार्यक्रमों पर रोक लगा दी थी।

Read More: लॉकडाउन के दौरान पंखा, कूलर, स्टेशनरी सहित मांस विक्रय को मिली छूट, जिला प्रशासन ने दुकानों के खुलने और बंद होने के समय में की बढ़ोतरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"