जोगी के जाति मामले की सुनवाई से गौतम भादुड़ी ने खुद को किया पृथक, कल हाईकोर्ट में पेश होगी याचिका

जोगी के जाति मामले की सुनवाई से गौतम भादुड़ी ने खुद को किया पृथक, कल हाईकोर्ट में पेश होगी याचिका

जोगी के जाति मामले की सुनवाई से गौतम भादुड़ी ने खुद को किया पृथक, कल हाईकोर्ट में पेश होगी याचिका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: August 29, 2019 4:52 pm IST

बिलासपुर: अजीत जोगी के जाति मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मामले में सुनवाई से पहले जस्टिस गौतम भादुड़ी ने खुद को प्रकरण की सुनवाई करने से पृथक कर लिया है। बता दें छत्तीसगढ़ सराकर द्वारा गठित छानबीन कमेटी द्वारा जेसीसीजे चीफ अजीत जोगी का जाति प्रमाण पत्र निरस्त किए जाने के बाद जोगी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। मामले को लेकर शुक्रवार को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के समक्ष कराया जाएगा मेन्शन।

Read More: पूर्व सरपंच और स्वयंसेवक की हत्या पर RSS ने की कड़ी निंदा, कहा- दोषियों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई

ज्ञात हो कि सरकार द्वारा गठित छानबीन समिति ने अजीत जोगी को आदिवासी नही माना। जिसके बाद बेटे अमित जोगी ने भी इस छानबीन समिति को फर्जी समिति बताते हुए कहा कि इस समिति ने बाप बेटे को अलग अलग जाति का बताया है जो कि हास्यास्पद है। अमित जोगी ने कहा कि अजीत जोगी जाति मामले में उच्च स्तरीय छानबीन समिति के आदेश के खिलाफ फाइल तैयार है। आज हाईकोर्ट में याचिका लगाएंगे। 58 आधार पर याचिका दाखिल करेंगे। पूर्व में जाति मामले में प्रक्रिया संबंधी सभी याचिकाएं वापस लेंगे और सिर्फ छानबीन समिति के अंतिम आदेश के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे।

Read More: जिला प्रशासन की बड़ी लापरवाही, सीएम भूपेश बघेल के दौरे के आमंत्रण कार्ड में कई विधायकों का नाम गायब


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"