स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, प्रदेश में 1846 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, प्रदेश में 1846 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आज भी प्रदेश के जिलों में नए केस सामने आए हैं। जिसके बाद कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1846 हो गया।
Read More News: पंचायती राज दिवस के अवसर पर PM मोदी ने लॉन्च किया ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल ऐप, देशभर के सरपंचों से किया संवाद
प्रदेश में अब तक कुल 210 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 92 हो गया है। इंदौर में अब तक 1029 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि राजधानी भोपाल में 360 मरीजों की पुष्टि हुई है।
Read More News: देशभर में बीते 24 घंटे में मिले 1684 नए मामले, 37 ने तोड़ा दम, 23077 हुई पॉजिटिव मरीजों की संख्या
प्लाज्मा थेरेपी से होगा इलाज
प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार अब प्लाज्मा थेरेपी होगा। स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आज मीडिया को इसकी जानकारी दी। बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से अनुमति मिलने के बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज प्लाज्मा थेरेपी से किया जाएगा।
Read More News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के सरपंचों से करेंगे बात

Facebook


