कोरोना मरीज मिलने के बाद सड्डू को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी, दल-बल के साथ कॉलोनी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

कोरोना मरीज मिलने के बाद सड्डू को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी, दल-बल के साथ कॉलोनी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

कोरोना मरीज मिलने के बाद सड्डू को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी, दल-बल के साथ कॉलोनी पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: May 21, 2020 10:30 am IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ मे कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से फैल रहा है। वहीं, दूसरी ओर राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में आज एक कोरोना मरीज मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। हालात को देखते हुए स्वस्थ्य विभाग ने पूरे सड्डू को कन्टेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग का आमला सड्डू बीएसयूपी कॉलोनी पहुंची है।

Read More: मंत्री चौबे ने कहा- कांग्रेस सरकार किसानों के साथ कर रही न्याय तो BJP नेताओं के पेट में हो रहा दर्द, रमन सिंह ने दिया ये जवाब

ज्ञात हो कि आज कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से एक रायपुर के सड्डू इलाके का रहने वाला है। बीएसयूपी कॉलोनी का निवासी युवक होटल में काम करता था। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उसे मेकाहारा में भर्ती किया गया था। सैंपल लेने के बाद युवक को कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है।

Read More: विराट कोहली बने ‘डायनासोर’ तो अनुष्का ने वीडियो बनाकर कर दिया शेयर, बॉलीवुड स्टार ने कहा- मैं ने खुले में देखा…

छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 11 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 67 पहुंच गई है। बता दें आज राजनांदगांव में 4 बालोद में 1 और रायपुर में भी 1 जांजगीर में 3 और सरगुजा में एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Read More: मंत्री पीयूष गोयल ने किया ऐलान, 2-3 दिनों में रेलवे स्टेशन के काउंटर से टिकट बुक कर पाएंगे यात्री

गौरतलब है कि बुधवार को भी बिलासपुर में 5 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही प्रदेश में कुल एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 हो गई।

Read More: 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, विमान के अंदर नहीं खा सकते खाने की कुछ भी चीजें, 1 यात्री के साथ 1 बैग की अनुमति


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"