स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही! जिस अस्पताल में अग्निकांड से हुई 7 मरीजों की मौत, उसे 10 दिन के भीतर फिर मिली इलाज की अनुमति

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही! जिस अस्पताल में अग्निकांड से हुई 7 मरीजों की मौत, उसे 10 दिन के भीतर फिर मिली इलाज की अनुमति

स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही! जिस अस्पताल में अग्निकांड से हुई 7 मरीजों की मौत, उसे 10 दिन के भीतर फिर मिली इलाज की अनुमति
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: April 29, 2021 2:45 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में जहां एक ओर कोरोना के आंकड़ों का रोजाना नया रिकॉर्ड बन रहा है, ​वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर उपचार के लिए उस अस्पताल को अनुमति दी है, जहां लगभग 15 दिनों पहले ही भीषण आग लगी थी। इस घटना में 7 मरीजों की मौत हो गई थी। लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग ने फिर से इस अस्पताल को इलाज की अनुमति दे दी है।

Read More: पूरे प्रदेश में 15 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, दो घंटे में निपटानी होगी शादी, इस राज्य की सरकार ने जारी किया निर्देश

मिली जानकार के अनुसार स्वास्थ्य विभाग ने सराकरी सेवकों के इलाज के लिए गुरुवार को 87 अस्पतालों की सूची जारी की है। इस सूची में राजधानी अस्पताल का भी नाम शामिल है। जारी सूची में 37वें नंबर पर राजधानी अस्पताल का नाम शामिल है। 

Read More: अब कांकेर और महासमुंद में भी होगी RT-PCR जांच, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव 30 को करेंगे वायरोलॉजी लैब का शुभारंभ

गौरतलब है कि 19 अप्रैल को राजधानी अस्पताल में आग लगने से बड़ा हादसा हुआ था। मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। वहीं, प्रशासन ने अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Read More: Exit Poll 2021: असम में फिर लौटेगी बीजेपी ? जानिए एक्जिट पोल में कितनी सीटें मिलने का अनुमान

New Doc 2021-04-29 16.42.52 by Anil Shukla on Scribd


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"