रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के 19 जिलों में आज सुबह से लगातार बारिश हो रही है। जिसके चलते आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दूसरी ओर मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। वहीं कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है।
Read More News: पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर के बेटे ने घर में घुसकर बीजेपी नेता को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया FIR
मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से भारी बारिश के आसार है। जबकि 15 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है।
Read More News: भारत-चीन सीमा विवाद पर विदेश मंत्री जयशंकर का बड़ा बयान, कहा- लद्दाख में स्थिति बहुत गंभीर
बता दें कि बुधवार के बाद आज सुबह से राजधानी समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है, रात में भी राजधानी में काफी बारिश हुई है। आगे भी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है। नदी क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सावधान रहने को कहा गया है।
Read More News: मकान मालिक- किराएदारों के लिए आदर्श किराया कानून को स्वीकृति, खाली पड़े फ्लैट की हो सकेगी बुकिंग !