झोलाछाप डॉक्टर को हाईकोर्ट का दो टूक, कहा- बताएं कैसे ली फर्जी डिग्री, वरना जमानत रद्द

झोलाछाप डॉक्टर को हाईकोर्ट का दो टूक, कहा- बताएं कैसे ली फर्जी डिग्री, वरना जमानत रद्द

झोलाछाप डॉक्टर को हाईकोर्ट का दो टूक, कहा- बताएं कैसे ली फर्जी डिग्री, वरना जमानत रद्द
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: August 17, 2020 12:48 pm IST

जबलपुर: फर्जी डिग्री के आधार पर मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वाले डॉक्टरों के मामले में आज जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने आरोपी डॉक्टरों को जमकर फटकार लगाई। साथ ही यह कोर्ट ने आरोपी डॉक्टर जितेंद्र वर्मा को आदेश दिया है कि 14 दिन के भीतर बताएं कैसे ली डिग्री? वरना जमानत रद्द कर दी जाएगी। मामले में अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी।

Read More: प्रवक्ता संजय ​श्रीवास्तव पार्टी से निष्कासित, संगठन विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप

बता दें कि कोरोना संकट काल के दौरान लगातार आ रही फर्जी डॉक्टरो की शिकायतों और गलत पद्धति सेे इलाज करने वाले डॉक्टरों के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने सरकार को ऐसे डॉक्टरों पर की गई कार्रवाई का विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। इस कार्रवाई की जद में जबलपुर के डॉ. जितेंद्र सिंह भी शामिल थे, जिन्हें इस मामले में पहले अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

Read More: जनकपुर को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग, जनप्रतिनिधियों को कांग्रेस की भूपेश सरकार से बढ़ी उम्मीद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"