तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर मामा-भांजे की मौत

तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर मामा-भांजे की मौत

तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर मामा-भांजे की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: June 30, 2019 5:58 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से साइकिल सवार मामा—भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना उरला के सिंघानिया चौक की बताई जा रही है। फिलहाल सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज कार्रवाई कर रही है।

Read More: विश्व कप में टीम इंडिया की पहली हार, इंग्लैंड ने 31 रनों से दर्ज की जीत

मिली जानकारी के भांजा अपने मामा के पास बिल्हा बिलासपुर से आया हुआ था। बस से उतरने के बाद वह अपने माम के साथ साइकिल में सवार होकर दोनों घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच फुल स्पीड से आ रही हाइवा दोनों को रौंदते हुए फरार हो गई। वहीं दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"