होम डिलीवरी की व्यवस्था चरमराई तो शराब दुकानों तक पहुंच रहे खरीददार, आखिर अब क्या करें मदिरा प्रेमी?

होम डिलीवरी की व्यवस्था चरमराई तो शराब दुकानों तक पहुंच रहे खरीददार, आखिर अब क्या करें मदिरा प्रेमी?

होम डिलीवरी की व्यवस्था चरमराई तो शराब दुकानों तक पहुंच रहे खरीददार, आखिर अब क्या करें मदिरा प्रेमी?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: May 15, 2021 12:48 pm IST

रायपुर: लॉकडाउन के दौरान शराब प्रेमियों की समस्या को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने शराब की होम डिलीवरी करवाने का फैसला लिया है। लेकिन ऑनलाइन शराब डिलीवरी का सिस्टम चरमरा गया है, जिसके बाद अब शराब प्रेमी दुकानों तक पहुंच रहे हैं। शराब की होम डिलीवरी नहीं होने के चलते शराब दुकानों में भीड़ उमड़ रही है। शराब दुकानों की भीड़ को देखते हुए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि एक बार फिर प्रदेश में संक्रमण बढ़ सकता है।

Read More: नहर में वाहन गिरने से एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, मृतकों में 7 बच्चे और तीन महिलाएं शामिल

दरअसल कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने प्रदेश में जारी लॉकडाउन के बीच 10 मई को शराब होम डिलीवरी की शुरूआत CSMCL पोर्टल से की गई। पहले ही दिन एक लाख से ज्यादा लोगों की विजिट करने से सर्वर क्रैश हो गया। बावजूद इसके पहले दिन 4 करोड़ 32 लाख रुपए का ऑर्डर हुआ। लेकिन इतने लोगों तक डिलीवरी कर पाने में विभाग नाकाम साबित हुआ। ऑर्डर के बाद शराब घर नहीं पहुंचने पर लोग काउंटर तक घर पहुंच रहे हैं, जहां से शराब की सप्लाई की जा रही है। 

Read More: किराना, डेलीनीड्स की दुकानें सुबह 9 से 3 बजे तक खुलेंगी, दूध वितरण का भी तय किया समय, इस जिले में बढ़ाया गया लॉकडाउन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"