IBC24 की खबर का असर! शराब पीकर इलाज करने वाले ’बाबा’ के ठिकाने पर लगा प्रशासन का पहरा, अंधविश्वास न फैलाने का निर्देश

IBC24 की खबर का असर! शराब पीकर इलाज करने वाले ’बाबा’ के ठिकाने पर लगा प्रशासन का पहरा, अंधविश्वास न फैलाने का निर्देश

IBC24 की खबर का असर! शराब पीकर इलाज करने वाले ’बाबा’ के ठिकाने पर लगा प्रशासन का पहरा, अंधविश्वास न फैलाने का निर्देश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:38 pm IST
Published Date: January 11, 2021 12:51 pm IST

हटाः शराब पीकर लोगों की समस्या का निवारण करने वाले बाबा पर प्रशासन ने पहरा लगा दिया है। बाबा के कारनामों को हमारे चैनल आईबीसी 24 ने प्रमुखता से दिखाई थी, जिसके बाद हरकत में आई प्रशासन की टीम मानकपुर स्थित बाबा के ठिकाने पर पहुंची। बाबा को प्रशासन ने निर्देश दिया है कि शराब पर पाबंदी लगाए और अंधविश्वास न फैलाएं। बता दें कि सोमवार को बाबा का दरबार लगता है, जिसमें वे लोगों से शराब लेकर उनकी समस्या का समाधान करते हैं।

Read More: सीधी रेप मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ का बड़ा बयान, कहा- सर्फ कन्या पूजन से ही काम नहीं चलेगा, सरकार कड़े कदम उठाए

गौरतलब है कि यहां बीमारियों का ईलाज कराने आने वाले लोगो को प्रसाद के साथ साथ शराब भी लानी होती है और कथित बाबा झाड़फूंक के बीच शराब का सेवन करते हैं। तंत्र साधना का दरबार सजाए पीले वस्त्रों को धारण किए यह युवक झूमते हुए भैरव बाबा की सवारी आने का दावा करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि वे भैरव की सवारी करते हुए लोगों की तकलीफें सुन रहा है और उनकी उठक बैठक कराकर झाड़फूंक कर भभूत देता है। लोगो से राहत की बात सुनकर भैरव बाबा और कालेश्वर बाबा की जयकारे भी लगवाता है। इस दौरान उनके सहयोगियों द्वारा बाबा को शराब पिलाई जाती है। बाबा एक के बाद एक लोगों की हाजिरी लगाकर फरियाद सुनते चले जाते हैं।

Read More: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री 12 और 13 जनवरी को लेंगे राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक, देखें शेड्यूल

बताया जाता है कि मनकपुरा गांव में प्रति सोमबार लगने वाले इस दरबार मे हाजिरी लगाने के लिए आसपास के दर्जनों गांव से सेकड़ो लोग पहुंचते हैं। बाबा यंहा भैरव बाबा का दरबार बताकर लोगो को लकवा,पोलियो,बात,सभी शारीरिक दर्द और भूत प्रेत बाधाओं सहित अन्य कई बीमारियों से निजात दिलाने का दावा करता है।

Read More: PM मोदी ने कहा, 16 जनवरी से शुरू होगा दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान, कोरोना के खिलाफ लड़ाई का निर्णायक दौर

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"