#IBC24AgainstDrugs: नशे के लिए पैसे नहीं देने पर महिला को उतारा मौत के घाट, पहचान छिपाने सिर को कुचला, 3 गिरफ्तार

Ads

#IBC24AgainstDrugs: नशे के लिए पैसे नहीं देने पर महिला को उतारा मौत के घाट, पहचान छिपाने सिर को कुचला, 3 गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 7, 2020 / 12:58 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

रायपुर। राजधानी में नशे के कारण एक और खूनी वारदात हुई है। सरस्वती नगर इलाके में तीन युवकों ने एक महिला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नशे के लिए पैसा नहीं देने पर म​हिला की हत्या कर दी।

Read More News: पुष्य नक्षत्र आज, खरीददारी के लिए बन रहा धनतेरस से भी शुभ मुहूर्त.. देखिए

इसके बाद पहचान छिपाने के लिए सिर कुचल दिया और शव को आमानाका ओवर ब्रिज के नीचे फेंक कर फरार हो गए। वहीं आज पुलिस ने तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर महिला की हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कन्हैया देवार, विजय वर्मा और अमजद देवार ने नशे में घुत होकर वारदात को अंजाम दिया है। तीनों ने 42 वर्षीय काली बाई नायक के साथ के पैसा देने को लेकर विवाद किया। वहीं जब महिला ने पैसा देने से इनकार कर दिया तो उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक जिन तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनमें एक आरोपी पहले भी हत्या के जुर्म में जेल जा चुका है। वहीं अब फिर खूनी वारदात को अंजाम दिया है।

Read More News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर

राजधानी पुलिस हुई सुस्त

नशे के खिलाफ आईबीसी24 ने बड़ा मुहिम छेड़ा है। एक के बाद एक कई बड़े खुलासे आईबीसी24 के कैमरे में हुआ है। जिसके बाद हरकत में आई राजधानी पुलिस ने कार्रवाई की। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि पुलिस कार्रवाई करने में सुस्त हो गई है। आलम यह है कि राजधानी में एक बार फिर से नशे के कारण वारदात बढ़ रही है।

Read More News: CM भूपेश बघेल बोले- किसानों के बारे में रमन सिंह मुझसे ज्यादा नहीं जानते, बारदानों की कमी से नहीं हो पा रही धान खरीदी

उल्लेखनीय है कि राजधानी पुलिस ने ड्रग्स मामले में अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स पेडलर्स को मुंबई से गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद पुलिस शांत हो गई है, जबकि शहर में कई ऐसे शातिर आरोपी छुपे हुए जो पुलिस के नाक के नीचे नशे का कारोबार कर रहे हैं। आईबीसी24 ने पुलिस कंट्रोल रूम के पास चल रहे नशे के कारोबार का बड़ा खुलासा किया। बावजूद राजधानी पुलिस ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।

Read More News: अतिक्रमण हटाने गए वन कर्मियों पर तीर, पत्थर से हमला, 15 से ज्यादा हुए घायल