मेरी बारी आएगी तो मैं भी लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, सबको लगवाना चाहिए: सीएम भूपेश बघेल

मेरी बारी आएगी तो मैं भी लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, सबको लगवाना चाहिए: सीएम भूपेश बघेल

मेरी बारी आएगी तो मैं भी लगवाऊंगा कोरोना वैक्सीन, सबको लगवाना चाहिए: सीएम भूपेश बघेल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: March 13, 2021 9:57 am IST

रायपुर: देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण चल रहा है। 1 मार्च से शुरू हुए इस चरण में 60 साल से ज्‍यादा उम्र वालों और 45 साल से अधिक आयु वाले जिन्‍हें को-मॉर्बिडिटीज हैं, उन्‍हें टीका लगेगा। इसी बीच प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने वैक्सीनेशन को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Read More: सातवीं के छात्र के साथ भाग गई 3 बच्चों की मां, लड़के के परिजनों ने की पुलिस में शिकायत

सीएम भूपेश बघेल ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि सभी को वैक्सीन लगवाना चाहिए। मेरी बारी आएगी तो मैं भी लगवाऊंगा। इस दौरान सीएम बघेल ने देश के कई राज्यों में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

Read More: TMC में शामिल हुए BJP के बागी नेता, अटल सरकार में रह चुके हैं वित्तमंत्री, ममता की पार्टी में मिलेगा बड़ा पद ?

कल स्वास्थ्य​ विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार छत्तीसगढ़ में कल 447 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। वहीं, 24 घंटे में 369 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 5 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद प्रदेश में अब तक 3880 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: चलती ट्रेन में लगी आग! धू-धू कर जलने लगा जन शताब्दी एक्सप्रेस का डिब्बा, मची अफऱातफरी

प्रदेश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 16 हजार 311 संक्रमित हो गई है। वहीं ​अब तक 3 लाख 8 हजार 854 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 3577 हो गई है।

Read More: प्रदेश के इन जिलों में सोमवार से लग सकता है नाइट कर्फ्यू, दुकानों के समय में भी होगा बदलाव? मुख्यमंत्री ने की बड़ी बात

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"