केंद्रीय कैबिनेट सचिव की राज्यों के साथ अहम बैठक, दुकानों को खोलने के आदेश पर हो रही चर्चा

केंद्रीय कैबिनेट सचिव की राज्यों के साथ अहम बैठक, दुकानों को खोलने के आदेश पर हो रही चर्चा

केंद्रीय कैबिनेट सचिव की राज्यों के साथ अहम बैठक, दुकानों को खोलने के आदेश पर हो रही चर्चा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: April 25, 2020 6:19 am IST

रायपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए देशभर में 3 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है। इस बीच गृह मंत्रालय ने जरूरी और गैर-जरूरी दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। आदेश के बाद आज कुछ-कुछ दुकानें खुलने लगी।

Read More News: फेसबुक लाइव के जरिए आम लोगों से जुड़ेगी पुलिस, सलाह-सुझाव लेकर नई रणनीति पर करेगी काम

इस बीच केंद्रीय कैबिनेट सचिव सभी राज्यों के मुख्य सचिवों और डीजीपी के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। बैठक में दुकानों को खोलने के आदेश पर चर्चा हो रही है। यह चर्चा वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए हो रही है जिसमें प्रदेश के गृह सचिव, एसपी और कलेक्टर भी शामिल हैं।

Read More News:PM इमरान खान का अजीबो गरीब बयान, कहा- जब मैं भारतीय कप्तान के साथ ट…

बता दें कि गृह मंत्रालय ने सभी तरह की दुकानों को खोलने की अनुमति दी है। वहीं लॉकडाउन के लिए जारी दिशा-निर्देशों का भी पालन करने का कहा गया है। हालांकि शॉपिंग मॉल्स और मार्केट कॉम्प्लेक्स को खोलने की इजाजत नहीं दी है। इस बीच राज्यों में इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Read More News: सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जताया संतोष, आज रायपुर एम्स से दो और कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए लोगों को किया जा रहा है डिस्चार्ज


लेखक के बारे में