गुरूचरण सिंह होरा-कमलेश जैन के घर-प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने दी दबिश, होरा ने ऐजाज ढेबर को मेयर बनाने जमाई थी फील्डिंग

Ads

गुरूचरण सिंह होरा-कमलेश जैन के घर-प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने दी दबिश, होरा ने ऐजाज ढेबर को मेयर बनाने जमाई थी फील्डिंग

  •  
  • Publish Date - February 27, 2020 / 07:15 AM IST,
    Updated On - February 5, 2024 / 01:29 PM IST

रायपुर । राजधानी के प्रतिष्ठित कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा घर भी केंद्रीय आयकर विभाग की टीम ने दबिश दी है। राजधानी में कांग्रेस का महापौर बनाने के लिए पहले छह निर्दलीयों को साधने और अंतिम समय में निर्दलीय अमर बंसल को कांग्रेस के पाले में लाने में शहर के प्रतिष्ठित कारोबारी गुरुचरण सिंह होरा का अहम योगदान था। बड़ी संख्या में अफसरों ने वाहनों में अलग-अलग विभागों के नामों का स्टीकर लगाकर उनके घर और प्रतिष्ठानों पर आयकर विभाग ने दबिश दी है। वहीं जमीन कारोबारी कमलेश जैन के घर और उनके ऑफिस में आयकर अधिकारियों ने छापा मारा है।

ये भी पढ़ें- सैकड़ों CRPF जवानों के पहरे में आईटी की कार्रवाई जारी, मेयर ऐजाज ढेबर के

निर्दलीयों को एकजुट करने से लेकर उन्हें एक स्थान पर रखने और सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात कराने में गुरुचरण सिंह होरा की सक्रिय भूमिका में रहे थे। निर्दलीय पार्षदों में एजाज ढेबर के नाम पर सहमति बनाने और कांग्रेस के भीतर भी उनके नाम पर पार्षदों को सहमत कराने में भी अहम भूमिका रही थी।

ये भी पढ़ें- दिल्ली हिंसा: सुनवाई करने वाले जज के तबादले पर मचा घमासान, मंत्री रविशंकर बोले- 12 फरवरी को

बता दें छह निर्दलीय पार्षद राजधानी के वीआईपी रोड स्थित होटल ग्रैंड इंपीरिया में ठहरे थे। यहां भी उनके साथ लगातार बातचीत करने और कांग्रेस के पक्ष में उन्हें एकजुट रखने में गुरुचरण सिंह होरा लगे रहे थे।