टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा, उनके नाम दर्ज है ये बड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा, उनके नाम दर्ज है ये बड़ा रिकॉर्ड

टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा, उनके नाम दर्ज है ये बड़ा रिकॉर्ड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: February 15, 2021 12:19 pm IST

इंदौर: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने सन्यास ले लिया है। अपने सन्यास का ऐलान करते हुए नमन ओझा भावुक हो गए और उनके आंखों से आंसू छलक गए। नमन ने इंदौर के एमपीसीए ग्राउंड में सन्यास का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि वे बीते कुछ दिनों से कमर दर्द से परेशान हैं और परिवार को भी समय नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि वे अभी भी टी20 फार्मेट में बल्ले से जलवा दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।

Read More: कुख्यात शूटर का ‘विकास दुबे स्टाइल’ में एनकाउंटर, ब्लॉक प्रमुख की हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने लेकर गई थी पुलिस तभी…

बता दें कि नमन ओझा के नाम रणजी में सबसे ज्यादा शिकार करने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने भारत के लिए एक टेस्ट, एक वन-डे और दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले ओझा ने मध्यप्रदेश के लिए करीब 20 सालतक घरेलू क्रिकेट खेला है। कई वर्षों तक उन्होंने टीम की कमान भी संभाली है। नमन ओझा आईपीएल में 113 मैच खेल चुके हैं।

Read More: किसान आंदोलन पर टिप्पणी का मामला, अमेरिकन उपराष्‍ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस की वाइट हाउस ने की बोलती बंद

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"