भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोना वॉरियर्स को भारतीय वायुसेना सलाम करेगी। आज सुबह भोपाल के अस्पतालों पर आसमान से फूलों की वर्षा की जाएगी। एम्स और चिरायु हॉस्पिटल पर आज होगी पुष्प वर्षा, सुबह 9:30 बजे सेना का हेलीकॉप्टर पुष्प वर्षा करेगा। सेना का फाइटर प्लेन आज बड़े तालाब पर फ्लाईपास्ट भी करेगा। सुबह 11:30 बजे करीब 10 मिनट तक आसमान में फ्लाईपास्ट करेगा ।
ये भी पढ़ें- देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 हजार 257, स्वस्थ हुए 10 हजार
वहीं छत्तीसगढ़ के एम्स अस्पताल में भी फूलों की वर्षा की जाएगी, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज सुबह 10:30 बजे एम्स रायपुर में फूलों की वर्षा की जाएगी ।
ये भी पढ़ें- घर लौट रहे मजदूरों को ट्रेन में फ्री में दिए जा रहे खाने-पीने के सा…
कोरोना वायरस से जूझ रहे पीड़ितों की सेवा में दिन रात लगे स्वास्थ्यकर्मी, डॉक्टर्स व नर्सों के उत्साहवर्धन को सलामी देने के लिए रविवार को वायुसेना पुष्पवर्षा करेगी। राजधानी रायपुर में रविवार सुबह कोरोना वॉरियर्स के लिए फूल बरसा कर सम्मान किया जाएगा। वायुसेना के हेलीकॉप्टर कोरोना मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के लिए पुष्प वर्षा करेंगे।