इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता, 70 करोड़ रुपए का MD ड्रग्स जब्त, 5 पैडलर हिरासत में, 13 लाख रुपए भी बरामद

इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता, 70 करोड़ रुपए का MD ड्रग्स जब्त, 5 पैडलर हिरासत में, 13 लाख रुपए भी बरामद

इंदौर पुलिस को बड़ी सफलता, 70 करोड़ रुपए का MD ड्रग्स जब्त, 5 पैडलर हिरासत में, 13 लाख रुपए भी बरामद
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: January 5, 2021 12:56 pm IST

इंदौरः नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ इंदौर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने मंगलवार को 70 किलो एमडी ड्रग्स जब्त किया है। जब्त किए गए ड्रग्स की अनुमानित कीमत 70 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने 5 पैडलरों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 लाख रुपए नगद भी बरामद की है। माना जा रहा है कि यह देश की सबसे बड़ी कार्रवाई है।

Read More: प्रदर्शनकारी किसानों ने कर दी शराबी युवक की धुनाई, धरना स्थल के सामने कर रहा था गाली-गलौज

मिली जानकारी के अनुसार इंदौर पुलिस को सूचना मिली थी कि ड्रग पैडलर भारी मात्रा में शहर में ड्रग्स खपाने के प्रयास में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पैडलरों पर निगरानी शुरू कर दी थी। इसी दौरान हैदराबाद के पैडलर इंदौर में ड्रग्स खपाने आए थे, जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 70 किलो एमडी ड्रग्स, 13 लाख रुपए नगद बरामद की है।

Read More: 13-14 जनवरी से शुरू हो सकता है कोरोना वैक्सीनेशन, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी

विदेशों में पैडलरों का नेटवर्क!
इस कार्रवाई के बाद अब ये आशंका जताई जा रही है कि पैडलरों का नेटवर्क देश से बाहर भी हो सकता है। फिलहाल पुलिस अभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Read More: प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने कृषि बिल को बताया किसानों के हित मे, कहा- प्रगति को हम देना चाहते हैं गति

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"