जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की पहल, दिल्ली भेजी 70 टन ऑक्सीजन, रेलवे ने बनाया ग्रीन काॅरिडोर

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की पहल, दिल्ली भेजी 70 टन ऑक्सीजन, रेलवे ने बनाया ग्रीन काॅरिडोर

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड की पहल, दिल्ली भेजी 70 टन ऑक्सीजन, रेलवे ने बनाया ग्रीन काॅरिडोर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: April 25, 2021 6:13 pm IST

रायगढ़ः देश की राजधानी दिल्ली में मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड ने मदद का हाथ बढ़ाया है। जिंदल स्टील रायगढ़ से राजधानी दिल्ली के लिए 70 टन मेडिकल ऑक्सीजन की खेप आज रवाना हुई है।

Read More: रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले 8 आरोपियों के खिलाफ रासूका की कार्रवाई, इस अस्पताल के कर्मचारी हैं शामिल

मिली जानकारी के अनुसार रेल्वे द्वारा बनाए गए ग्रीन कारीडोर से ऑक्सीजन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया है। जिंदल स्टील ने 16 टन की तीन और 21 टन के एक इस तरह कुल चार टैंकरों में ऑक्सीजन दिल्ली के लिए रवाना किया है। ऑक्सीजन की खेप कल देर शाम तक दिल्ली पहुंचेगी, जहां गंगाराम हास्पिटल, मेदांता और आरमिटीज हास्पिटल को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जाएगी। 

Read More: राजधानी अस्पताल में हुई अग्निकांड में एक और मरीज ने तोड़ा दम, अब तक 7 लोगों की हो चुकी है मौत

देश के अस्पतालो में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए उद्योग समूह के चेयरमैन नवीन जिंदल ने 500 टन ऑक्सीजन रिजर्व रखने का निर्देश भी उद्योग प्रबंधन को दिया है। जिंदल के छत्तीसगढ़ के प्लांटों से दिल्ली, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में ऑक्सीजन सप्लाई के निर्देश दिए गए हैं, तो वहीं उडीसा के प्लांट से झारखंड राजस्थान, उडीसा और तेलंगाना में ऑक्सीजन सप्लाई करने का बीड़ा जिंदल समूह ने उठाया है। इसके पहले जिंदल समूह 130 टन ऑक्सीजन की आपूर्ति अलग अलग अस्पतालों में कर चुका है। ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए रेल्वे ने भी ग्रीन कारीडोर तैयार किया है।

Read More: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पद्मभूषण राजन मिश्र का हार्ट अटैक से निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"