इंदौर के रजत पाटीदार को RCB ने 20 लाख रुपए में खरीदा, रणजी प्लेयर हैं MP टीम के

इंदौर के रजत पाटीदार को RCB ने 20 लाख रुपए में खरीदा, रणजी प्लेयर हैं MP टीम के

इंदौर के रजत पाटीदार को RCB ने 20 लाख रुपए में खरीदा, रणजी प्लेयर हैं MP टीम के
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: February 18, 2021 5:23 pm IST

इंदौर: मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले 27 साल के युवा क्रिकेटर रजत पाटीदार आईपीएल के के लिए चयन हुआ है, उन्हें आरसीबी 20 लाख बेस प्राइस में खरीदा है। इंदौर में जन्मे पाटीदार 2015 – 16 से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं। रजत ने अब तक फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 36 खेले हैं, जिनमें 2253 रन बनाए है और उनका सर्वाधिक स्कोर 196 है।

Read More; कृषि मंत्री कमल पटेल ने अवैध उत्खनन के खिलाफ खोला मोर्चा, नरसिंहपुर कलेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

रजत ने प्रथम श्रेणी मैच में छह शतक और 11 अर्धशतक भी बनाए हैं। इसके अलावा ए लिस्ट मैचों की बात करें तो 32 मैचों में उन्होंने 2 शतक और 4 अर्ध शतकीय पारी खेली है। कुल ए लिस्ट मैचों में उन्होंने 1027 रन बनाए हैं। इसके अलावा बात करें तो टी 20 मैच की तो उन्होंने छह शतकों की मदद से टी 20 मैच में 699 रन बनाए हैं, जिसमें 96 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है।

Read More: हर रोज एक पेड़ लगाएंगे सीएम शिवराज, मां नर्मदा की आरती कर लिया संकल्प

2018-18 में रणजी मैच में मध्यप्रदेश के लिए सबसे ज्यादा स्कोर किया था।इसके अलावा वह 2019 में दिलीप ट्रॉफी के लिए इंडिया ब्लू टीम में भी शामिल हो चुके हैं। गौरतलब है कि इंदौर शहर के विकेटकीपर बल्लेबाज नमन ओझा आईपीएल खेल चुके हैं, ओझा के बाद दूसरे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में अपने बल्ले का जौहर दिखाएंगे।

Read More: ग्वालियर में नया हवाई अड्डा टर्मिनल बनाने के लिए 50 करोड़ स्वीकृत, सांसद सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री पुरी का जताया आभार

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"