शराब कारोबारी भजन सेठ सहित कई व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर का छापा, हो सकता है बड़ा खुलासा

Ads

शराब कारोबारी भजन सेठ सहित कई व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर का छापा, हो सकता है बड़ा खुलासा

  •  
  • Publish Date - January 9, 2020 / 04:50 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

गुना: शहर के शराब व्यापारी भजन सेठ के कई ठिकानों पर गुरुवार सुबह आयकर विभाग के अधिकारियों ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारियों ने शहर के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और आईटी अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

Read More: ‘हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों का निर्माण करना नहीं है, बल्कि व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है’

मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग को शहर के शराब व्यापारी भजन सेठ सहित शहर के कई कारोबारियों के खिलाफ कर चोरी की शिकायत मिली थी। इसके बाद अधिकारियों ने गुरुवार सुबह शहर के कई कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश देकर जांच शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि रेड दौरान बड़ी कर चोरी का खुलासा हो सकता है।

Read More: बगदाद के ग्रीन जोन में हमला, विदेशी दूतावास के पास दागे गए दो रॉकेट