शहर में रक्षाबंधन और बकरीद पर नहीं खुलेंगी दुकानें! जिला प्रशासन ने जारी किया लॉकडाउन का आदेश

शहर में रक्षाबंधन और बकरीद पर नहीं खुलेंगी दुकानें! जिला प्रशासन ने जारी किया लॉकडाउन का आदेश

शहर में रक्षाबंधन और बकरीद पर नहीं खुलेंगी दुकानें! जिला प्रशासन ने जारी किया लॉकडाउन का आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: July 28, 2020 12:20 pm IST

जबलपुर: मध्यप्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है, प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना सैकड़ों मामले सामने आ रहे हैं। हालात को देखते हुए सरकार ने कई शहरों में टोटल लॉकडाउन कर दिया है। वहीं, कुछ शहरों में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन का आदेश जारी किया गया है। इसी कड़ी में जबलपुर जिला प्रशासन ने 1 अगस्त से 3 अगस्त तक लॉकडाउन का आदेश जारी किया है।

Read More: छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी 6 अगस्त तक रहेगा लॉकडाउन, दो दिन सुबह चार घंटे किराना दुकान खोलने की छूट

जारी आदेश के अनुसार आगामी दिनों मे आने वाले त्योहार ईद और राखी पर भी लॉकडाउन जारी रहेगा। इस दौरान दुकानों को खोलने की अनुमति नहीं होगी। कलेक्टर भरत यादव ने कोरोना काल में लोगों को घरों में रहकर ही ईद और रक्षाबंधन मनाने की अपील की है।

Read More: सुशांत स‍िंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाने के और करीब पहुंची पुलिस, विसरा रिपोर्ट ने किया ये खुलासा

स्वास्थ्य विभाग की ओर से कल जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कल पूरे प्रदेश में 789 नए मामले सामने आए थे। इसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 28589 हो गई। वहीं, अ​ब तक 19791 मरीज ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में अब तक 820 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में 7978 मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है।

Read More: भाजपा नेता के फार्म हाउस में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, तीन युवतियों सहित 12 लोग गिरफ्तार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"