भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा की कार्यवाही 27 मार्च सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। जगदीश देवड़ा प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं। सदन में विश्वास प्रस्ताव पारित कर हो गया है।
पढ़ें- बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों को भेजा गया जेल, जारी रहेगी सख्ती
बीजेपी ने विधानसभा सत्र के लिए व्हिप जारी किया था। सभी बीजेपी विधायकों को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने को कहा गया है।
पढ़ें- आप मेरे भगवान हैं- घर पर सुरक्षित रहें, चित-परिचित अंदाज में सीएम न…
कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने एक बयान जारी कर भाजपा पर निशाना साधा है। शर्मा के मुताबिक कांग्रेस विधानसभा में शामिल नहीं होंगे। 26 के बाद ही कांग्रेस विधायक विधानसभा जाएंगे।
पढ़ें- मैं समाज का दुश्मन हूं, लॉकडाउन के बाद सड़कों पर दिख रहे लोगों के ख…
पीसी शर्मा ने आरोप लगाया है कि बीजेपी ने तानाशाही का रवैया अपनाया है। विधायकों की खरीद फरोख्त कर सरकार बदली गई है। देश कोरोना से लड़ रहा है और बीजेपी विधानसभा आहुत कर रही है।