राजनांदगांव: लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी समर के बीच शुक्रवार को कांग्रेस को झटका लगा है। दरअसल डोंगरगांव के एक व्यापारी और उसकी पत्नी ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री निखिल द्विवेदी सहित 4 लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाया है। वहीं, पीड़ितों ने पुलिस आरोप लगाते हुए कहा है कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा है कि जिसके चलते पुलिस भी कार्रवाई आरोपियों पर साधारण धारा लगाई गई और चारो आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पीड़ितों ने पुलिस पर आरोप लगाया है की जो शिकायत हमने की है उसे बदल कर एफआईआर दर्ज की है।
Read More: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जनता के सामने बयां किया अपना दर्द, कहा- 12 तारीख को देख लूंगा…
जानकारी के अनुसार डोंगरगाव वार्ड नंबर 7 निवासी मुकेश जैन को दुष्यंत वैष्णव नाम के शख्स से 70 हजार लेने थे। मुकेश पैसे के लिए दुष्यंत से कई बार तकादा कर चुके थे। इसी बीच घटना वाले दिन दुष्यंत ने चाकर यूथ कांग्रेस नेताओं के साथ रात करीब 12 बजे मुकेश के घर पहुंचे और उन्हें बाहर बुलाया। बाहर आते ही सभी लोगों ने मुकेश पर टूट पडे और इसी दौरान बीच बचाव में सामने आई मुकेश की पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की।
Read More: नारायण साईं दुष्कर्म के मामले में दोषी करार, 30 अप्रैल को सजा का ऐलान
इस घटना से मुकेश की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करया गया था। लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल राजनांदगांव रेफर कर दिया। वहीं, जैन दंपति के साथ हुई मारपीट के चलते प्रदेश जैन समाज आक्रोशित है और उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए कलेक्टर,एसपी,आईजी समेत उच्चाधिकारियों को आरोपियों पर कार्रवाई करने का ज्ञापन सौपा है।
Question 1 – देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा ?
Question 2 – देश में इस बार किसकी सरकार बनेगी ?
Question 3 – देश में किस पार्टी को मिलेगी बहुमत ?
Question 4 – चौकीदार का सियासी जुमला किसे फायदा पहुंचाएगा ?
Question 5 – छत्तीसगढ़ में सिटिंग सांसदों को बदलना बीजेपी के लिए फायदेमंद होगा ?
Question 6 – क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विस चुनाव वाला करिश्मा दोहरा पाएगी ?
Question 7 – क्या लोकसभा चुनाव में महागठबंधन असरदार होगा ?
Question 8 – क्या राफेल मुद्दे से कांग्रेस को फायदा पहुंचेगा ?
Question 9 – क्या एयर स्ट्राइक बीजेपी को चुनावी फायदा देगी ?
Question 10 – क्या इस बार वेस्ट बंगाल में बीजेपी कामयाब होगी ?
Question 11 – क्या राम मंदिर पर इस बार भी बीजेपी को वोट मिलेंगे ?
Question 12 – क्या कश्मीर के फ्रंट पर मोदी सरकार नाकाम रही है?
Question 13 – क्या आतंकवाद के खिलाफ मोदी सरकार की निति प्रभावी रही ?
Question 14 – क्या मप्र, छग, राजस्थान में बीजेपी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा ?
Question 15 – क्या मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रभावी प्रदर्शन करेगी ?
Question 16 -क्या दिग्विजय सिंह भोपाल का चुनाव जीत पाएंगे ?
Question 17- क्या छत्तीसगढ़ में इस बार मोदी लहर है ?
Question 18- क्या प्रियंका गाँधी कांग्रेस के लिए गुडलक साबित हो पाएंगी ?