जेसीबी चालक पर धारदार हथियार से हमला, पीड़ित की हालत गंभीर

जेसीबी चालक पर धारदार हथियार से हमला, पीड़ित की हालत गंभीर

जेसीबी चालक पर धारदार हथियार से हमला, पीड़ित की हालत गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: March 22, 2019 5:13 am IST

कोरबा। जेसीबी चालक पर अज्ञात बदमाशों ने प्राणघातक हमला कर दिया। घटना कटघोरा थाना क्षेत्र के तानाखार गांव की है। बताया जा रहा है, कि जेसीबी ड्राइवर दरसराम यादव गुरुवार रात करीब साढ़े 8 बजे अपने घर के पीछे बाड़ी में किसी काम के लिए गया हुआ था। जहां पहले से मौजूद बदमाशों ने उस पर धारदार चाकू से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:आतंकी मुठभेड़ में पांच दहशतगर्द ढेर, लश्कर के दो आतंकी भी मारे गए

इस वारदात में दरसराम को गंभीर चोट आई है। घटना के बाद वो चिल्लाते हुए अपने घर की तरफ दौड़ा। जहां खून से लथपथ पीड़ित को देखकर परिजन उसे लेकर फौरन कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़ित की हालात गंभीर बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:सांसद के बेटे का सवाल- बीजेपी को क्या स्थानीय प्रत्याशी नहीं मिला?

वहीं पीड़ित की बेटी के मुताबिक रात के समय इलाके में बिजली गुल थी। इसी बीच अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाशों ने उसके पिता पर हमला कर दिया। फिलहाल घटना के जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंचकर पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है

 


लेखक के बारे में