बिलासपुर । जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का एक बड़ा बयान सामने आया है। अमित जोगी ने कहा है कि प्रदेश के कृषि मंत्री की तरह की प्रदेश का कृषि विभाग भी बीमार पड़ा हुआ है। अमित जोगी ने ये बात उस संदर्भ में कही है जिसमें राज्य सरकार ने खाद्यान्न और धान उत्पादन के लक्ष्य में 12 फीसदी की कमी कर दी है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रदर्शन के लिए पहल करने का मल्टीप्लेक्स संचाल…
अमित जोगी का कहना है कि जिन किसानों के दम पर कांग्रेस सत्ता में आयी है उन्हीं किसानों के चेहरे पर वो अब बारह बजाने का काम कर रही है। अमित जोगी ने आरोप लगाया है कि सरकार किसानों के खिलाफ काम कर रही है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ में जमकर धान खरीदी हुई है, और सरकार ने अपना लक्ष्य भी पूरा किया है, लेकिन इस वर्ष के लक्ष्य में कमी करने के बाद प्रदेश सरकार को अमित जोगी ने आड़े हाथों लिया है।
ये भी पढ़ें-रोजा खोलने आए युवक पर नामी बदमाश ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, मौत