ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कांग्रेस ने मुझे उपमुख्यमंत्री बनने का दिया था ऑफर, लेकिन इस वजह से कर दिया इंकार

Ads

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- कांग्रेस ने मुझे उपमुख्यमंत्री बनने का दिया था ऑफर, लेकिन इस वजह से कर दिया इंकार

  •  
  • Publish Date - August 23, 2020 / 07:30 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:24 PM IST

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में आगामी उपचुनाव के मद्देनजर बीजेपी सदस्यता अभियान चला रही है। इसी अभियान के दूसरे दिन आज बीजेपी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रैली कर कांग्रेस के खिलाफ बड़ा बयान दिया। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 15 महीनों की कांग्रेस सरकार को भ्रष्टाचार बताते हुए हमला बोला है।

Read More News: देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 30 लाख के पार, 24 घंटे में मिले 69,239 नए मरीज

सभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने कहा- हम जनता के सेवक है, कुर्सी के सेवक नहीं। मुझ से कहा गया था उपमुख्यमंत्री बनो लेकिन मुझे लालच नहीं थी, इसलि इंकार कर दिया। क्योंकि मैं इनकी करतूतों का हिस्सा नहीं बनना चाहता था। मेरा सिक्स सेंस पहले से ही कह रहा था कि ये लोग प्रदेश का क्या हाल करेंगे।

Read More News: विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में होगा शक्ति परीक्षण, विशेष सत्र की अधिसूचना जारी

सिंधिया ने आगे कहा कि पिछले 5 महीनों में बहुत कुछ अच्छा गुजरा है। वहीं, जिस सरकार को स्थापित करने में जनता ने विश्वास जताया। आजादी के 70 साल बाद चम्बल में 26 सीटें जीती। हमारी आशा थी प्रगतिशील सरकार बनेंगी। लेकिन 15 महीने की सरकार ने जमकर भ्रष्टाचार किया।

Read More News: छत्तीसगढ़ में टोटल लॉकडाउन, आवश्यक सेवाओं में जारी रहेगी छूट