‘कड़कनाथ मुर्गी’ बनी महिला समूहों के आय का जरिया, अब तक 20 हजार रुपए से अधिक कमा चुकी हैं महिलाएं

'कड़कनाथ मुर्गी' बनी महिला समूहों के आय का जरिया, अब तक 20 हजार रुपए से अधिक कमा चुकी हैं महिलाएं

‘कड़कनाथ मुर्गी’ बनी महिला समूहों के आय का जरिया, अब तक 20 हजार रुपए से अधिक कमा चुकी हैं महिलाएं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: September 27, 2020 3:40 pm IST

कवर्धा: सुराजी गांव योजना के तहत ग्रामीणों को स्वालंबन और आत्मनिर्भर बनाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बहुत से पहल की जा रही है। इसी क्रम में नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी को मिलाकर समावेशी विकास का कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है। जिला मुख्यालय कबीरधाम से लगभग 8 किलोमीटर की दूरी पर स्थित मॉडल गौठान बिरकोना आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। बिरकोना गौठान में बहुत से आजीविका की गतिविधियां महिला समूह के माध्यम से संचालित की जा रही है। शासन के विभिन्न योजनाओं को मिलाकर अभिसरण के माध्यम से ग्रामीण औद्योगिक केंद्र के रूप में अनूठा प्रयास जिले में संचालित हो रहा है जो कड़कनाथ मुर्गी पालन के रूप में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Read More: झारखंड में 10वीं-12वीं में टॉप करने वाले छात्रों को गिफ्ट में मिली Maruti Suzuki Alto, शिक्षा मंत्री महतो ने सौंपी चाबी

जिला खनिज न्यास के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा द्वारा ग्रामीण महिलाओं को कड़कनाथ पालन करने के लिए तैयार किया गया। प्रथम चरण में 500 कड़कनाथ के चूजे जय माता रानी स्व सहायता समूह को दिया गया। समूह की महिलाओं को कड़कनाथ से होने वाले आमदनी और उसके फायदे से परिचित कराते हुए आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया। पिछले सात से आठ माह की इस छोटी ही अवधि में इस प्रयास का सुखद परिणाम अब दिखने लगा है। क्षेत्र के लोगों की मांग अनुसार लगभग 80 किलो कड़कनाथ विक्रय कर समूह की महिलाओं ने लगभग 20 हजार रूपए से अधिक की आमदनी कर ली है।

Read More; IBC24 के वाहन चालक पर प्राणघातक हमला, चाकू मारकर मोबाइल और पैसे लूटकर फरार हुए आरोपी

कवर्धा कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ ब्रजेश्वर प्रसाद त्रिपाठी कवर्धा बताते हैं कि कड़कनाथ का पालन कबीरधाम जिले के मौसम अनुकूल है। कड़कनाथ बहुत से मायने में उपयोगी सिद्ध होता है, क्योंकि कड़कनाथ पक्षियों में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन उपलब्ध होता है तथा इसमें वसा की मात्रा अत्यंत कम होती है। यही कारण है कि हृदय रोगियों के लिए भी या लाभप्रद होता है। श्री त्रिपाठी आगे बताते हैं कि कड़कनाथ में रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य पक्षियों के तुलना में अत्यधिक होता है जिसके कारण इसका सेवन करने से व्यक्तियों को बहुत लाभ मिलता है। जय माता रानी महिला समूह के द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है साथ ही कड़कनाथ पालन के लिए महिलाओं को लगातार प्रशिक्षित करते हुए सभी जरूरी सहायता प्रदान की गई है जिसका परिणाम अब कड़कनाथ तैयार होने की अवस्था में है, जो मांग अनुसार इसका विक्रय बिरकोना गौठान से ही किया जा रहा है और महिला समूह की सदस्य कहीं बाहर नहीं जाते हुए अपने गांव में इससे आर्थिक लाभ अर्जित कर रही है ।

Read More: चीन से तनाव के बीच फ्रांस ने सौंपा राफेल विमानों की दूसरी बैच, जल्द आएंगे भारत

’कड़कनाथ से महिला समहू को होने लगा फायदा-जिला पंचायत सीईओ
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम विजय दयाराम के. ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी गौठान को आजीविका केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में मॉडल गौठान बिरकोना में जिले का एकमात्र कड़कनाथ पालन केंद्र स्थापित किया गया है। इसका संचालन महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से हो रहा है। उन्होने बताया कि बताया की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ ,कृषि विज्ञान केंद्र कवर्धा, पशुपालन विभाग, जिला खनिज न्यास एवं अन्य शासकीय योजनाओं का अभिसरण कर कड़कनाथ पालन का कार्य हो रहा है। अब इसका परिणाम दिखने लगा है। महिला समूह कुछ ही दिनों में लगभग 20 हजार रूपए से अधिक की आमदनी अर्जित कर ली है। भविष्य में कड़कनाथ के और 500 चूजे महिला समूह को दिए जाने की योजना है जिससे समहू की व्यापारिक गतिविधि को और आगे बढ़ाया जा सके। निश्चित तौर पर कड़कनाथ पालन और विक्रय से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर हुई है जिसके कारण गांव की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा।

Read More: रेलवे स्टेशन में युवती से गैंगरेप, DRM ने गेस्ट हाउस के कस्टोडियन को भी किया निलंबित, दो रेलवे अधिकारियों पर है रेप का आरोप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"