कमलनाथ ने कहा- जीत के लिए पैसे और शराब का उपयोग कर रही भाजपा, तो शिवराज बोले विकास पर वोट देती है जनता

कमलनाथ ने कहा- जीत के लिए पैसे और शराब का उपयोग कर रही भाजपा, तो शिवराज बोले विकास पर वोट देती है जनता

कमलनाथ ने कहा- जीत के लिए पैसे और शराब का उपयोग कर रही भाजपा, तो शिवराज बोले विकास पर वोट देती है जनता
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: November 3, 2020 5:30 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुकी है। मतदान करने के​ लिए लोग सुबह से ही पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं। कुछ स्थानों पर वोटिंग मशीन के खराब होने और मतदान देर से शुरू होने की भी खबरें आई है। प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने भी सुबह पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह 10 बजे तक 11.48 प्रतिशत मतदान हो चुका है। वहीं दूसरी ओर पूर्व सीएम कमलनाथ और शिवराज के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए सभी 28 सीटों पर जीत का दावा किया है।

Read More: पूर्व मंत्री माया सिंह ने किया जीत का दावा, कहा- कांग्रेस के कारण बने उपचुनाव के हालात, लेकिन बन रही भाजपा की सरकार

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 28 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे हमारे फेवर में होंगे। भाजपा को शानदार सफलता मिलेगी। उन्होंने चुनावों में शराब और पैसा बांटने कांग्रेस के आरोपों पर कहा कि सेवा के आधार पर वोट मिलते हैं, कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को दलालों की मंडी बना दी। जनता विकास पर वोट देती है।

Read More: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पूर्व मंत्री और उनके बेटे का निष्कासन पत्र, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया फर्जी

कांग्रेस के आरोपों पर उन्होंने कहा कि हारने के बाद कांग्रेस बहाना ढूंढने लगती है। कभी ईवीएम को दोष देती है, तो कभी धनबल के इस्तेमाल का आरोप लगाते हैं। हमें नंगा भूखा, कमीना, कलाकार कहा, लेकिन जनता के सेवकों को फर्क नहीं पड़ता।

Read More: CM शिवराज ने मतदाताओं से की अपील, देखें ट्वीट

वहीं दूसरी ओर पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी पिट रही है तो पुलिस का प्रशासन, पैसे और शराब का उपयोग कर रही है। इनसे चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है, लेकिन इन 28 सीटों की जनता इसे कभी स्वीकार नहीं करेगी।

Read More: CM भूपेश बघेल ने मरवाही की जनता से की मतदान की अपील, ट्वीट कर कहा- 18 वर्ष बाद षड्यंत्रकारियों से आजाद होने का समय


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"