जांजगीर: मासूम बच्चे की लाश को पॉलिथिन में भरकर बाइक से ले गए परिजन, नहीं मिला शव वाहन

जांजगीर: मासूम बच्चे की लाश को पॉलिथिन में भरकर बाइक से ले गए परिजन, नहीं मिला शव वाहन

जांजगीर: मासूम बच्चे की लाश को पॉलिथिन में भरकर बाइक से ले गए परिजन, नहीं मिला शव वाहन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: September 25, 2020 10:31 am IST

जांजगीर: जिला अस्पताल का एक बार फिर अमानवीय चेहरा सामने आया है। दरअसल शव वाहन नहीं मिलन से परिजनों को दो साल के मासूम की लाश को पॉलिथिन में पैक करके ले जाना पड़ा। बताया जा रहा है कि मासूम की मौत के बाद पीएम कराया गया, जिसके बाद लाश को घर ले जाने के लिए शव वाहन नहीं मिला। मामले की जानकारी होने पर सीएमएचओ ने जांच के करवाने की बात कही है।

Read More: Vodafone idea के ग्राहकों को कंपनी फ्री में दे रहा 4जी डाटा, जानें यह धमाकेदार ऑफर

मिली जानकारी के अनुसार इलाके की एक बच्चे को बीते दिनों सांप काटने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उपचार के दौरान मासूम की मौत हो गई, जिसके बाद उसका पीएम करवाया गया। इसके बाद मासूम की लाश को घर ले जाने के लिए परिजनों को शव वाहन नहीं मिला, जिसके बाद थक हारकर परिजनों ने पॉलीथिन में पैक कर बाइक से मासूम की लाश को लेकर गए।

Read More: कृषि मंत्री रविंद्र चौबे बोले- केंद्रीय कृषि बिल के कारण छत्तीसगढ़ की योजनाएं होंगी प्रभावित

वहीं, मामले की जानकारी होने पर सीएमएचओ ने कहा है कि अस्पताल में सभी सुविधाएं मौजूद हैं, लेकिन ऐसी स्थिति क्यों पैदा हुई ये जांच का विषय है।

Read More: हम किसानों, गरीबों और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"