कोरापुट सांसद सप्तगिरी शंकर होंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सचिव, सूची जारी

कोरापुट सांसद सप्तगिरी शंकर होंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सचिव, सूची जारी

कोरापुट सांसद सप्तगिरी शंकर होंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी सचिव, सूची जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: June 3, 2021 11:34 am IST

रायपुर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ सहित 6 राज्यों के प्रभारी सचिवों की सूची जारी की है। जारी सूची के अनुसार कांग्रेस ने कोरापुट सांसद सप्तगिरि शंकर उल्का को छत्तीसगढ़ का प्रभारी सचिव नियुक्त किया है। यह सूची महासचिव के.सी.वेणुगोपाल की ओर से जारी किया गया है।

Read More: DMF में प्रस्ताव के लिए BJP विधायकों ने लिए पैसे, मंत्री मोहम्मद अकबर ने भाजपा नेताओं पर लगाया गंभीर आरोप

बता दें कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के छत्तीसगढ़ कांग्रेस की कमान संभालने के बाद से सांसद सप्तगिरी शंकर तीसरे प्रभारी सचिव होंगे। इससे पहले कमलेश्वर पटेल और अरूण उरांव को ये जिम्मेदारी दी गई थी। कमलेश्वर पटेल को कमलनाथ सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद अरूण उरांव को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन वे भाजपा में शामिल हो गए। इसके बाद अब सप्तगिरी शंकर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"