जिला अस्पताल में पंजाब से लौटे श्रमिक की मौत, तबीयत बिगड़ने के बाद शिफ्ट किया गया था क्वारंटाइन सेंटर से

जिला अस्पताल में पंजाब से लौटे श्रमिक की मौत, तबीयत बिगड़ने के बाद शिफ्ट किया गया था क्वारंटाइन सेंटर से

जिला अस्पताल में पंजाब से लौटे श्रमिक की मौत, तबीयत बिगड़ने के बाद शिफ्ट किया गया था क्वारंटाइन सेंटर से
Modified Date: November 29, 2022 / 08:51 pm IST
Published Date: June 4, 2020 6:06 pm IST

जांजगीर: कोरोना संकट के बीच जांजगीर चांपा जिले से एक मजदूर की मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे मजदूर की तबीयत बिगड़ने के बाद, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज शाम मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। हालांकि अभी मजदूर के कोरोना संक्रमित होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है।

Read More: राजधानी में अब 123 के फार्मूले में खुलेगी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया निर्देश, जानिए पूरी डिटेल

मिली जानकारी के अनुसार पंजाब से एक श्रमिक को जांजगीर-चांपा जिले के मनी क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती कराया गया था। आज मजूदर की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद मजदूर को जिला अस्पताल शिफ्ट किया गया था, जहां शाम को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Read More: छत्तीसगढ़ में आज 93 नए कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 565

बता दें कि जिले में अब तक क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले 4 श्रमिकों की अस्पताल में मौत हो चुकी है। पहले भी दो महिलाएं सहित दो अन्य श्रमिक की मौत हो चुकी है। हालांकि सभी की मौत की वजह अलग-अलग सामने आई है।

Read More: 13 गांव और नगरीय निकाय का एक वार्ड कंटेनमेंट जोन घोषित, इन सुविधाओं पर लगा प्रतिबंध


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"