कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने गई महिला खिलाड़ी की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने गई महिला खिलाड़ी की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने गई महिला खिलाड़ी की मौत, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 09:01 pm IST
Published Date: October 7, 2019 4:02 am IST

भिलाई: खुर्सीपार निवासी कबड्डी खिलाड़ी की मौत की खबर सामने आई है। खबर है कि भिलाई निवासी महिला कबड्डी खिलाड़ी कबड्डी प्रतियोगिता प्रतियोगिता में भाग लेने आमगांव गांव गई हुई थी। इसी दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। खिलाड़ी मौत पर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है और स्कूल का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं।

Read More: महाअष्टमी की रात यहां मां अम्बे लेकर निकलती है खप्पर, 401 साल से अनवरत जारी है परंपरा

मिली जानकारी के अनुसार भिलाई खुर्सीपार निवासी खुशबू प्रधान प्रतियोगिता में भाग लेने गोंदिया जिले के आमगांव गई हुई थी। इसी दौरान रविवार उसकी मौत हो गई। खुशबू की मौत को लेकर परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस दौरान खुशबू के पास कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं था। मामले को लेकर परिजनों में आक्रोश व्याप्त है और वे स्कूल का घेराव करने की तैयारी कर रहे हैं।

Read More: दिखने लगा ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का असर, शहर के 40 से अधिक पेट्रोल पंप में आउट ऑफ़ स्टॉक


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"