ईरानी डेरे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार वर्गफीट पर किए गए अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, मौके पर भारी पुलिस बल
ईरानी डेरे पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार वर्गफीट पर किए गए अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, मौके पर भारी पुलिस बल
भोपाल। मध्यप्रदेश में माफिया और अवैध कब्जेधारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। इसी क्रम में आज ईरानियों के अवैध कब्जे पर जिला प्रशासन की टीम बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने 12 हजार वर्गफीट पर किए गए अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज करने का काम कर रही है।
Read More News: जहां प्रकरण कम हैं, वहां वैवाहिक आयोजनों पर अनावश्यक प्रतिबंध न लगाएं, सीएम शिवराज का निर्देश
जानकारी के अनुसार ईरानियों ने 12 हजार वर्गफीट पर अवैध कब्जा कर रखा है। जिसे आज जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर चलाकर कार्रवाई कर रही। करीब 9 बजे के आसपास अधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई शुरू हुई। वहीं ईरानियों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
Read More News: अकेलापन दूर करने लिया डॉगी का सहारा, हुआ ऐसा लगाव कि केक काटकर मनाया बर्थडे, लोगों दी दावत
उल्लेखनीय है कि सप्ताहभर पहले बदमाश को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर ईरानियों ने हमला किया था। करीब 40 राउंड फायरिंग कर पुलिस पार्टी पर हमला किया था। वहीं आज भी कार्रवाई के दौरान पुलिस को भारी विरोध का सामना करना पड़ सकता है।
Read More News: शाम 5 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें, शादी समारोह में केवल 20 लोग हो सकेंगे शामिल, मणिपुर सरकार ने जारी किया निर्देश
इंदौर में भी जारी है कार्रवाई
मिनी मुंबई इंदौर में भी सरकार की एंटी माफिया अभियान जारी है। आज निगम का अमला भंवरकुआं थाना क्षेत्र के हिम्मत नगर पहुंची। इलाके का गुंडा बल्लू उर्फ बलराम माली के खिलाफ नगर निगम प्रशासन तोड़फोड़ की कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार बलराम पर अलग अलग थानों में एक दर्जन से अधिक अपराध दर्ज है।
Read More News: TI की कार से टकराकर घायल हुआ मासूम, डायल 112 को कॉल कर पहुंचाया अस्पताल, किया हर संभव मदद का वादा

Facebook


