चलो सब मिलकर कोरोना को भगाएंगे…सुनिए राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय का ये संदेश

चलो सब मिलकर कोरोना को भगाएंगे...सुनिए राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय का ये संदेश

चलो सब मिलकर कोरोना को भगाएंगे…सुनिए राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय का ये संदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: April 18, 2021 4:08 pm IST

राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों नए मामले सामने आ रहे हैं। इस संकट के समय में राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय लगातार लोगों को जगारूक करने में लगे हुए हैं। आज भी वे क्षेत्र के दौरे पर निकले थे, इस दौरान उन्होंने गाड़ी में बैठे-बैठे लोगों की जागरूकता के लिए गीत लिखा और कार रुकवाकर इस गीत को गाया। अपने इस गीत में उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा है कि वाकई सब मिलकर ही इस महामारी को दूर भगा सकते हैं।

Read More: जांजगीर-चांपा में 19 हजार 627 मरीजों ने जीता कोरोना से जंग, कारगर साबित हुई जिला प्रशासन की पहल

इससे पहले शनिवार को उन्होंने लोगों के लिए एक संदेश जारी किया था। इस वीडियो संदेश में सांसद पांडेय ने कहा है कि हमें किसी के बहकावे में नहीं आना है, हमारे देश के ज्ञानी वैज्ञानिकों और डॉक्टरों ने मेहनत कर कोरोना वैक्सीन का अविष्कार किया है। जब हमारी बारी आएगी तो हमें भी वैक्सीन लगवाना है। सर्दी खांसी का लक्षण दिखने पर हम जांच करवाएंगे। ठंडे की जगह गरम पानी पीएंगे, दिन में कम से कम दो बार भाप लेंगे।  

Read More: 26 अप्रैल तक बंद रहेगी शराब दुकानें, छत्तीसगढ़ के इस जिले में भी लगा लॉकडाउन, इन सेवाओं को छूट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"