3 मई तक बंद रहेंगे शराब दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

3 मई तक बंद रहेंगे शराब दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश

3 मई तक बंद रहेंगे शराब दुकानें, प्रशासन ने जारी किया आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: April 28, 2020 11:02 am IST

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले के सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, गोदामों सहित जिले में स्थित देशी मदिरा के मद्य भण्डागारों को आगामी 28 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया गया था, जिसे बढ़ाकर अब 3 मई तक कर दिया गया है। कलेक्टर द्वारा आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर श्याम धावड़े ने इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश आबकारी विभाग को दिए गए हैं।

Read More: वर्दी पहनकर SI कर रहा था शराब तस्करी, 50 लीटर देसी शराब के साथ 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से आमजन को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से जिले के सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, गोदामों सहित जिले में स्थित देशी मदिरा के मद्य भण्डागारों को आगामी 21 अप्रैल तक बंद करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही सभी रेस्टोरेंट- होटल बार और समस्त एफ. एल. 4ध्4 क क्लब को भी 21 अप्रैल तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। पूर्व में 14 अप्रैल तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए थे। जिसे बढ़ाकर अब 3 मई तक कर दिया गया है। वाणिज्यिक कर (आबकारी ) विभाग द्वारा मंत्रालय महानदी भवन से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर श्याम धावड़े ने गरियाबंद जिले में शासन के इस आदेश का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Read More: इंदौर में 19 कैदी पाए गए कोरोना पॉजिटिव, CMHO डॉक्टर प्रवीण जड़िया ने की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"